विशेष

झारखंड में आज कोहरे का यलो अलर्ट:कल पश्चिमी सिंहभूम में हुई बारिश, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ सकती है ठंड

 

 

 

झारखंड के कई जिलों में आज भी आसमान में कोहरा नजर आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 26 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक राज्य में कोहरा और धुंध का असर होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में ठंडक बढ़ी 

 

पिछले 24 घंटे में मौसम के मिजाज पर नजर डाले तो पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में 19 एमएम बारिश हुई। राज्य के उत्तरी औऱ दक्षिणी भाग में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा नजर आया। सबसे अधिक तापमान रांची में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान डाल्टेनगंज में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए..

 

जामताड़ा में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

 

रांची में शुक्रवार सुबह धूप खिली।

 

खलारी आज भी घने कोहरे की चादर से ढंका नजर आ रहा।

 

पलामू में भी धुंध देखने को मिल रही है।

 

बोकारो में कोहरा छाया है।

सुबह हल्की धूप ने दी राहत
राजधानी रांची में कोहरे और धुंध का असर कम दिखा। सुबह सात बजे ही हल्की धूप ने यह संकेत दे दिए कि आसमान में भी बादल नहीं है। आज झारखंड के किसी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में मौसम का अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

कई जगह छाया कोहरा
मौसम विभाग ने मध्य झारखंड में हल्के कोहरे की संभावना जाहिर की थी। इन इलाकों में मुख्य रूप से बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और रांची जिले शामिल हैं जहां हल्का कोहरा और धुंध मिल सकता है। दक्षिणी झारखंड में भी कई जगहों पर हल्का कोहरा औऱ धुंध नजर आ सकता है। इनमें चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां शामिल है। इन इलाकों में भी सुबह से हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा हो सकता है। झारखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...